कटनी। कटनी पहले से ही चूना पत्थर, बॉक्साइट, लौह अयस्क, मार्बल और लेटराइट जैसे खनिजों के लिए जाना...
कटनी। कटनी पहले से ही चूना पत्थर, बॉक्साइट, लौह अयस्क, मार्बल और लेटराइट जैसे खनिजों के लिए जाना जाता है, अब वहाँ स्वर्ण अयस्क (Gold Ore) और डोलोमाइट के विशाल भंडार मिले हैं। बढ़ेरा और बचरबाड़ा क्षेत्रों में ये भंडार मिले हैं। 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैले तीन बड़े डोलोमाइट ब्लॉक्स की पहचान की गई है। इन ब्लॉक्स को माइनिंग कॉर्पोरेशन के पक्ष में आरक्षित कर दिया गया है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रॉस्पेक्ट रिसोर्स को 50 साल का लीज
कटनी में स्वर्ण अयस्क क्षेत्र के विकास के लिए मुंबई की कंपनी प्रॉस्पेक्ट रिसोर्स मिनरल प्राइवेट लिमिटेड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कंपनी ने 121 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाकर 50 साल के लिए लीज प्राप्त की है। यह कंपनी लगभग 6.5 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वर्ण अयस्क का खनन कार्य करेगी।
खनन प्रबंधन का राष्ट्रीय मॉडल बनेगा कटनी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी को 'माइनिंग कैपिटल' के रूप में पहचान दी है। उन्होंने कहा है कि कटनी अब केवल चूना नगरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह खनिज आधारित औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का एक राष्ट्रीय मॉडल बनेगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nepal-tightens-rules-for-indian-vehicles/203100