प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

साढ़े पांच किलो चांदी और 17 टन शहद बरामद

पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों से पौने तीन किलो सोना मिला

लोकायुक्त के चार डीएसपी-रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जब्त की गई संपत्ति का ब्योरा किसी राजा के खजाने से कम नहीं है। कैश इतना था कि अफसरों को मशीन मंगानी पड़ी

पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों से पौने तीन किलो सोना मिला 

पूर्व चीफ इंजीनियर और बारामद सोना |

पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों से पौने तीन किलो सोना मिला 


-फार्म हाउस से साढ़े पांच किलो चांदी और 17 टन शहद बरामद

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने एक पूर्व चीफ इंजीनियर के ठिकानों से बड़ी बड़ी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति बरामद की और बेनामी संपत्ति का पता लगाया। बरामद की गई संपत्ति में 26 लाख की नगद, 2.64 किलो सोना और 5.5 किलो चांदी शामिल है। 
लोकायुक्त पुलिस ने सेवानिवृत्त लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जीपी मेहरा के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई भोपाल और नर्मदापुरम जिले के चार अलग-अलग स्थानों पर की गई। उसमें करोड़ों की बेनामी संपत्ति का भी पता चला है। इस कार्रवाई में चौकाने वाली बात यह है यह है कि  उनके फार्महाउस से  17 टन शहद का भंडार मिला है।

नकदी, सोना और चांदी का 'पहाड़'
लोकायुक्त के चार डीएसपी-रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जब्त की गई संपत्ति का ब्योरा किसी राजा के खजाने से कम नहीं है। कैश इतना था कि अफसरों को उससे गिनने के लिए काउंटिंग मशीन मांगनी पड़ी। यहां ट्रैक्टर, मछली फार्म, कॉटेज के साथ हाई टेक डिवाइस भी बरामद किए गए हैं। यहां मेहरा और उनके परिवार से जुड़ी चार लग्जरी कारें भी बरामद की गई हैं।
 

Related to this topic: