प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिटुमिन तारकोल गबन मामला

विकास कार्यों के माल पर मार रहा था डाका, तारकोल हेराफेरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा के तरबगंज क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिटुमिन तारकोल की हेराफेरी और गबन के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अमित कुमार को पुलिस ने देवरदा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

विकास कार्यों के माल पर मार रहा था डाका तारकोल हेराफेरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Gonda: Wanted Accused Arrested for Embezzlement of Bitumen Tar |

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिटुमिन तारकोल की हेराफेरी कर गबन करने के मामले में तरबगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर अपराध एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवरदा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार (25) पुत्र रामलखन, निवासी महरौरा, बछरावां, जनपद रायबरेली है। आरोपी के खिलाफ थाना तरबगंज में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत धारा 316(5), 318(4), 61(2), 344, 336(3), 340(2) व 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है और वह वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें:   शिवपुरी में अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई, 8 देसी पिस्टल और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Related to this topic: