MP News : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग के...
MP News : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक (Forest Guard) के 728 पदों के लिए सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। वन रक्षकों का वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 (लगभग) रहेगा। आवेदन शुरू होने की तिथि 28 फरवरी 2026 है और अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 रखी गई है। परीक्षा तिथि 7 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Eligibility)
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है)।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101