प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

जिम्नास्ट की 14 दिन बाद मौत..

जिम्नास्ट की 14 दिन बाद मौत, वार्मअप के समय सिर के बल गिरा था

MP News : उज्जैन। 17 वर्षीय होनहार जिम्नास्ट उजैर अली की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के 14 दिन बाद उसकी जान चली गई।

जिम्नास्ट की 14 दिन बाद मौत वार्मअप के समय सिर के बल गिरा था

जिम्नास्ट की 14 दिन बाद मौत, वार्मअप के समय सिर के बल गिरा था |

MP News : उज्जैन। 17 वर्षीय होनहार जिम्नास्ट उजैर अली की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के 14 दिन बाद उसकी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिला और कोच व मैनेजमेंट उसे अस्पताल में छोड़कर लौट गये।

अभ्यास के दौरान हादसा

जानकारी के मुताबिक, उजैर अली नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था। 16 जनवरी को अभ्यास से पहले वार्मअप के दौरान वह संतुलन बिगड़ने से सिर के बल गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पहले उज्जैन और फिर कोलकाता ले जाया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मध्यप्रदेश टीम की ओर से कोलकाता गए उजैर अली की हालत लगातार नाजुक बनी रही। इलाज के दौरान आखिरकार उसकी मौत हो गई। उजैर की मौत की खबर से खेल जगत और उज्जैन में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों का आरोप है किहादसे के बाद तुरंत समुचित मेडिकल सुविधा नहीं दी गई। कोच और मैनेजमेंट ने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते हुएउसे अस्पताल में छोड़कर वापस लौट गये। अगर समय पर बेहतर इलाज और निगरानी होती तो उजैर की जान बच सकती थी। 

उभरता सितारा था उजैर

उजैर अली को उज्जैन का उभरता हुआ जिम्नास्ट माना जाता था। कम उम्र में ही उसने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया था और नेशनल लेवल पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में था।

जांच की मांग

घटना के बाद खेल संगठनों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन और खेल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/shashi-tharoor-spoke-openly-on-the-speculations-i-give-my-personal-opinion/131227

Related to this topic: