प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिवनी एसपी-एएसपी को कारण बताओ नोटिस

हवाला लूटकांड   हवाला लूटकांड में एडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

सिवनी। कटनी से जलाना जा रहे 2 करोड़ 96 लाख और 50, 000 रुपये की लूट मामले में एसडीओपी पूजा पांडे और 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हवाला लूटकांड  

हवाला लूटकांड में एडीओपी समेत 11 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

हवाला लूटकांड  

एडीओपी समेत 11 पुलिस कर्मी गिरफ्तार

सिवनी एसपी-एएसपी को कारण बताओ नोटिस

सिवनी। कटनी से जलाना जा रहे 2 करोड़ 96 लाख और 50, 000 रुपये की लूट मामले में एसडीओपी पूजा पांडे और 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ डकैती, अवैध रूप से रोकना, अपहरण और आपराधिक षडयंत्र के आरोप हैं। उधर सीएम ने कहा कि मामले में किसी को नहीं छोड़ेंगे।

मामले में पुलिस की फजीहत हुई है। आईजी जबलपुर प्रमोद वर्मा और डीआईजी छिंदवाड़ा राकेश कुमार सिंह ने मामले की विवेचना की और मामले  की जांच से सिवनी पुलिस को अलग कर दिया है। अब जबलपुर क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच करेगी। एसपी जबलपुर जितेंद्र सिह मामले की जांच करेंगे। वहीं, लखनवड़ा थाना में हवाला कारोबारियों पर दर्ज प्रकरण की केस डायरी भी जबलपुर मंगवाई है।सिवनी एसपी सुनील मेहता और एएसपी दीपक मिश्रा  को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

Related to this topic: