प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रधान आरक्षक राजेश भी निलंबित

रुपये जब्त करने के मामले में कार्रवाई अब तक नहीं

भोपाल, सिवनी। कटनी से नागपुर ले जाये जा रहे तीन करोड़ रूपये की हवाला राशि के मामले में  लखनादौन एसडीपीओ आफिस के रीडर प्रधान आरक्षक राजेश जंझेला को निलंबित कर दिया गया है।

रुपये जब्त करने के मामले में कार्रवाई अब तक नहीं

रुपये जब्त करने के मामले में कार्रवाई अब तक नहीं

प्रधान आरक्षक राजेश भी निलंबित

भोपाल, सिवनी। कटनी से नागपुर ले जाये जा रहे तीन करोड़ रूपये की हवाला राशि के मामले में  लखनादौन एसडीपीओ आफिस के रीडर प्रधान आरक्षक राजेश जंझेला को निलंबित कर दिया गया है। पता चला है कि कार को जिस टीम ने रोका था उसमें राजेश भी शामिल था। सिवनी एसपी के मुताबिक राजेश की भूमिका संदिग्ध रही है । इस बीच,  सिवनी एसपी सुनील कुमार मेहता ने बताया कि प्रधान आरक्षक  राजेश लखनादौन में पदस्थ था पर घटना के समय 70 किमी दूर सियालदेही में मौजूद था। मालूम  हो कि इसी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है जिसमें  एसडीपीओ पूजा पांडे सहित बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम, रीडर व प्रधान आरक्षक रविंद्र उइके के साथ तीन आरक्षक, तीन गनमैन व डाइवर को निलंबित कर दिया गया। हालांकि लूट के इस मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

मालूम हो कि राजेश झंगेला, पूजा पांडे का करीबी है, इसीलिए उसे टीम में शामिल किया गया। इस बीच आयकर विभाग ने पुलिस वालों के बयान  दर्ज कर लिये हैं। वहीं, आयकर विभाग कोर्ट से इस राशि की जब्त करेगा।

Related to this topic: