प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर और...

भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर और कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत

​बड़वानी। जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों...

भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर और कार की टक्कर 4 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार टैंकर और कार की टक्कर, 4 लोगों की मौत |

​बड़वानी। जिले के जुलवानिया टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी।

​बारात से वापस आ रहे थे, तभी हादसा

​कार में सवार सभी लोग एक बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी जुलवानिया टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को सामने से टक्कर मार दी।

​एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

​कार के परखच्चे उड़े

दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार के परखच्चे उड़ जाने के कारण पुलिस को यात्रियों को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

नजदीकी अस्पताल में हो रहा घायलों का उपचार

​फिलहाल, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: