प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

ग्वालियर में हनी ट्रैप...

ग्वालियर में हनी ट्रैप, इंदौर से जुड़े गिरोह के तार, राजस्थान के कारोबारी से 12 लाख की लूट

ग्वालियर। यहां एक सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। राजस्थान के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी को...

ग्वालियर में हनी ट्रैप इंदौर से जुड़े गिरोह के तार राजस्थान के कारोबारी से 12 लाख की लूट

ग्वालियर में हनी ट्रैप, इंदौर से जुड़े गिरोह के तार |

ग्वालियर। यहां एक सनसनीखेज हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। राजस्थान के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी को शिकार बनाकर लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए गए। जांच में गिरोह के तार इंदौर से जुड़े होने की बात सामने आई है।

​फेसबुक पर 'हेलो' से शुरुआत

​घटना की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से हुई। राजस्थान के धौलपुर निवासी ऑटो पार्ट्स कारोबारी की दोस्ती इंदौर की एक महिला से हुई। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा और महिला ने कारोबारी को जाल में फंसा लिया।

इंदौर की महिला ने कारोबारी को ग्वालियर की हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड रीता से मिलवाया। योजना के मुताबिक, कारोबारी को ग्वालियर के एक फ्लैट पर बुलाया गया। जैसे ही कारोबारी वहां पहुंचा, गिरोह के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गया।

​पहले की ब्लैकमेलिंग फिर 12 लाख की लूट

आरोपियों ने कारोबारी को आपत्तिजनक स्थिति में फंसाकर उसका वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डरा-धमकाकर गिरोह ने कारोबारी से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात ले लिए। इसके साथ अन्य कीमती सामान और नकदी लूट ली।

शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति दिखा। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो बाहरी राज्यों के संपन्न लोगों को अपना निशाना बनाता है। पुलिस अब इंदौर की उस महिला और मास्टरमाइंड रीता की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-in-parliament-that-indian-citizens-have-crossed/148106

Related to this topic: