प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उमरिया-अनूपपुर सीमा पर भीषण हादसा...

उमरिया-अनूपपुर सीमा पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, कई घायल

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है...

उमरिया-अनूपपुर सीमा पर भीषण हादसा श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत कई घायल

उमरिया-अनूपपुर सीमा पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, कई घायल |

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 6 हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

​पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 49 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी लोग ग्राम पड़मनिया के रहने वाले थे और पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए ग्राम बिजौरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, उमरिया और अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित मिलनी गांव के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे श्रद्धालुओं से भरी पूरी ट्रॉली पलट गई।

​अस्पताल में मची चीख-पुकार, कलेक्टर पहुंचीं

​हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया। हादसे में घायल 26 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।

​प्रशासन मुस्तैद

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले की कलेक्टर खुद घायलों का हालचाल जानने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने अस्पताल पहुंचीं। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुरुआती तौर पर मौके पर कम मौतों की खबर थी, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ने के कारण मृतकों का कुल आंकड़ा अब 6 तक पहुंच चुका है। कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nppa-fixes-retail-prices-for-30-essential-medicine-formulations/209979

Related to this topic: