प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रशासन की सख्ती शुरू

जिला अस्पताल परिसर में वर्षों से किराया नहीं चुकाने पर दुकान सील

जिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल परिसर में वर्षों से किराया नहीं चुकाने पर दुकान सील

Hospital Shop Sealed Over Pending Rent Dues |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। जिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जीवन दीप समिति के निर्देश पर बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानों को सील करने और आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय परिसर में आवंटित उत्तरमुखी दुकान क्रमांक-8 को तालाबंद कर सील कर दिया गया। यह दुकान ममता चन्द्राकर के नाम पर आवंटित थी और जुलाई 2015 से इसका किराया बकाया चल रहा था।

नोटिस के बाद भी नहीं चुकाया ₹1.79 लाख

कार्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा किराया जमा करने के लिए अंतिम स्मरण नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक 1 लाख 79 हजार 666 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं की गई। जिसके बाद प्रशासन ने दुकान को सील करने की कार्रवाई की। प्रशासन ने अस्पताल परिसर में संचालित अन्य दुकानदारों को भी तय समय सीमा में बकाया किराया जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि समय पर भुगतान नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के खिलाफ भी सीलिंग और आबंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: GPM में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 वाहन जब्त

Related to this topic: