प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बीना में मानवता शर्मसार, भाई के सामने मासूम से..

बीना में मानवता शर्मसार, भाई के सामने मासूम से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

MP News : बीना। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बीना में मानवता शर्मसार भाई के सामने मासूम से दरिंदगी आरोपी गिरफ्तार

बीना में मानवता शर्मसार, भाई के सामने मासूम से दरिंदगी |

MP News : बीना। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। घटना के समय बच्ची का भाई भी पास में मौजूद था, जिसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन तुरंत हरकत में आए और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मासूम बच्ची आरोपी को अपना चाचा कहकर बुलाती थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है, वहीं इलाके में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है।

खिमलासा थाना पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को यह वारदात हुई। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749
 

Related to this topic: