प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या

दूसरी पत्नी को घर लाने के लिए पहली पत्नी की हत्या, पति ने मां संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

सिंगरौली के सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के बसौड़ा गांव में एक पति ने दूसरी पत्नी को घर लाने के लिए पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

दूसरी पत्नी को घर लाने के लिए पहली पत्नी की हत्या पति ने मां संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

Husband and his mother hatched a horrific plot to murder his first wife to bring home a second wife |

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के बसौड़ा गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरी पत्नी को घर लाने की हसरत में पति ने अपनी ही मां के साथ मिलकर पहली पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदातों को छुपाने के लिए आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बसौड़ा निवासी आरोपी पति अंगद प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी लीलावती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के हालात और मृतका के मायके वालों द्वारा जताए गए संदेह के बाद मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को आई चिकित्सीय रिपोर्ट में साफ हुआ कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है।

मां-बेटे ने मिलकर हत्या का खौफनाक प्लान बनाया​

पीएम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां से सख्ती से पूछताछ की, तो सारा सच बाहर आ गया। आरोपी अंगद प्रसाद मुंबई में काम करता है, जहां उसने एक अन्य महिला को भी पत्नी बनाकर रखा है। पहली पत्नी लीलावती अक्सर मुंबई साथ जाने की जिद करती थी। वहीं, मुंबई में रह रही दूसरी पत्नी बसौड़ा आने के लिए दबाव बना रही थी। दूसरी पत्नी को गांव लाने के रास्ते में पहली पत्नी को रोड़ा मानकर मां-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या का खौफनाक प्लान बनाया।

सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोपियों ने लीलावती का गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को पुराने घर में ले जाकर फांसी पर लटकाने की कोशिश की ताकि मामला आत्महत्या लगे। इसमें असफल होने पर उन्होंने शव को वहीं रखकर पुलिस को फांसी की झूठी खबर दे दी। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। फिलहाल सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः सहारनपुर मस्जिद विध्वंस के बाद सपा सांसद इकरा हसन नजरबंद, अधिकारियों से मिलने जाना चाहती थीं

Related to this topic: