प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी पर कई गोलियां चलाईं..

घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी पर कई गोलियां चलाईं, मौके पर मौत

ग्वालियर। शहर में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी।

घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी पर कई गोलियां चलाईं मौके पर मौत

घरेलू विवाद पर पति ने पत्नी पर कई गोलियां चलाईं, मौके पर मौत |

ग्वालियर। शहर में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गोली मार दी। यह घटना दर्पण कॉलोनी में मॉडल स्कूल के पास, थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुई। मृतक महिला की पहचान रुचि तोमर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सोनू तोमर बताया गया है। 

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

रात करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई और गुस्से में बदल गई। इसी दौरान सोनू ने गुस्से में आकर देशी कट्टा (पिस्तौल) निकाला और पत्नी पर कई गोलियां चला दीं। गोलियां महिला के सीने में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन-गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक सोनू घर से फरार हो चुका था। महिला खून से लथपथ फर्श पर पड़ी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन रुचि को बचाया नहीं जा सका। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे।

कई गोलियां चलने की बात

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। कुछ लोगों ने तीन गोलियां, जबकि कुछ ने चार या पांच गोलियां चलने की आवाज सुनने की बात कही। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर और अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

एएसपी ने कहा, की जा रही मामले की जांच

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा, “यह हत्या घरेलू विवाद के कारण हुई। आरोपी ने गुस्से में आकर देशी कट्टे से कई गोलियां चलाईं। गोलियां महिला के सीने में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।”

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/weavers-to-get-1500-daily-under-bjp-govt-giriraj/132617


 

Related to this topic: