प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हुसैनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नाबालिग अपहरण मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

फतेहपुर के हुसैनगंज में नाबालिग अपहरण मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी विनीत तिवारी गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

नाबालिग अपहरण मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा न्यायालय

Hussainganj Minor Kidnapping Case: Wanted Accused Arrested |

हुसैनगंज (उत्तर प्रदेश)। नाबालिग के अपहरण के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपित को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।

एसपी के निर्देशन में चल रहा गिरफ्तारी अभियान

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हुसैनगंज थाना पुलिस ने 15 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 में वांछित आरोपित विनीत तिवारी पुत्र गुलजारी तिवारी, निवासी ग्राम इमलिया पाल, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया।

न्यायालय में पेश किया गया गिरफ्तार आरोपी

आरोपित के विरुद्ध धारा 65(1), 87, 137(2) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को 16 अगस्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संबंधित नाबालिग की बरामदगी पूर्व में 14 जनवरी 2026 को सकुशल की जा चुकी थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. शिवतेन खान, थाना हुसैनगंज तथा कांस्टेबल नागेंद्र यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वांछित आरोपितों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: पिंडवाड़ा में 45.290 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: