प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुआवजा और नौकरी की मांग

मिर्जापुर में मासूम की मौत से भड़के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास लगाया जाम

मिर्जापुर में मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास जाम लगाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

मिर्जापुर में मासूम की मौत से भड़के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के पास लगाया जाम

illagers Block Road Near Toll Plaza in Mirzapur After Child's Death |

मिर्जापुर,(उत्तर प्रदेश)। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित गोपालपुर (अष्टभुजा) टोल प्लाजा के पास एक 8 वर्षीय मासूम की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही विंध्याचल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही विंध्याचल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और आसपास के थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मौके पर बुला ली गई।

ग्रामीणों में आक्रोश

आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है, कि गोपालपुर (अष्टभुजा) टोल प्लाजा के आसपास का क्षेत्र लंबे समय से दुर्घटना संभावित बना हुआ है और यहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

विंध्याचल देवी धाम और अष्टभुजा पहाड़ को जोड़ता है मार्ग

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग विंध्याचल देवी धाम और अष्टभुजा पहाड़ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही के बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ेंः रायबरेली में तीन दिन से लापता युवती का कुएं में तैरता मिला शव

Related to this topic: