प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, वाहन जब्त

अवैध रेत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सरकारी जमीन से लाखों की रेत और कई वाहन जब्त

जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।

अवैध रेत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सरकारी जमीन से लाखों की रेत और कई वाहन जब्त

Illegal sand worth lakhs seized |

नरसिंहपुर {मध्यप्रदेश}: जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। 25 जून 2026 को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित रेत, एक हाईवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त किया गया।

सरकारी जमीन से 81 घनमीटर रेत जब्त

जिला खनिज विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, तहसील नरसिंहपुर के ग्राम पिठेहरा में राजस्व विभाग के हल्का पटवारी और सहायक खनिज अधिकारी दीपा बारेवार ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर दो अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से भंडारित 81 घनमीटर रेत लावारिस हालत में जब्त की।

ओवरलोड हाईवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं

प्रभारी खनिज निरीक्षक नीरज कुमार रामटेके ने रात्रि गश्त के दौरान तहसील तेंदूखेड़ा में एक हाईवा को ई-टी-पी में दर्ज मात्रा से अधिक गिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन को पुलिस थाना तेंदूखेड़ा की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं ग्राम रेहली स्थित बारूरेवा नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को जब्त कर कोतवाली नरसिंहपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

सांईखेड़ा में 141 घनमीटर रेत जब्त

तहसील सांईखेड़ा में तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, खनिज निरीक्षक अनुपमा सिंह बघेल, राजस्व अमले और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम चामचौन में शासकीय भूमि पर छापा मारा। यहां दो अलग-अलग ढेरों में रखी 141 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई। यह रेत राजा गुर्जर उर्फ जितेंद्र के कब्जे से बरामद हुई, जिसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में रखा गया।

निजी भूमि से भी रेत जब्त

संयुक्त टीम ने ग्राम खापा में निजी भूमि पर भी कार्रवाई करते हुए दीपक भार्गव के कब्जे से 36 घनमीटर रेत जब्त की। जब्त रेत को नियमानुसार संबंधित व्यक्तियों और ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सौंपा गया।

अवैध खनन पर लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: करोड़ों की पैतृक जमीन मामले में बड़ा खुलासा, तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों पर एफआईआर

Related to this topic: