मुरैना। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागचीनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मुरैना। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागचीनी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पत्थर फर्शी से भरे दो लोडिंग वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
चेकिंग के दौरान पकड़े गये दो वाहन
जानकारी के अनुसार, बागचीनी थाना क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्ध लोडिंग वाहनों को रोका। तलाशी लेने पर वाहनों में भारी मात्रा में अवैध पत्थर फर्शी भरी हुई पाई गई। वाहन चालकों के पास पत्थर के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या रॉयल्टी रसीद उपलब्ध नहीं थी।
लडिंग वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू
पुलिस ने वाहनों में लदी पत्थर फर्शी को जब्त कर लिया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहनों को चला रहे दोनों चालकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों लोडिंग वाहनों को भी राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में खनिज अधिनियम (Mining Act) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित खनिज विभाग को भी सूचित कर दिया गया है ताकि दोषियों पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्यवाही की जा सके। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन या खनिजों के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसी चेकिंग और तेज की जाएगी।
यह भी पढ़े: ग्वालियर में बनी 2,000 प्रहार मशीन गन सेना को
https://www.primenewsnetwork.in/state/first-batch-of-2000-prahar-guns-handed-to-army-in-gwalior/152708