नई दिल्ली। भारत का पासपोर्ट ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के...
नई दिल्ली। भारत का पासपोर्ट ताजा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के 85वें नंबर से 10 पायदान की शानदार छलांग है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर अब बिना पहले से वीजा लिए 56 देशों में यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पासपोर्ट को उन स्थानों की संख्या के आधार पर रैंक करता है, जहां उनके पासपोर्ट होल्डर बिना पहले से वीजा लिए जा सकते हैं।
पासपोर्ट की ऊंची रैंक उस देश के नागरिकों के लिए आसान अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को दिखाती है। इस रैंकिंग में हालिया गिरावट के बाद भारत की रिकवरी हुई है। 2024 में भारत 80वें नंबर पर था और फिर 85वें नंबर तक पहुंच गया था।
2006 में थी सबसे अच्छी पोजीशन
भारतीय पासपोर्ट ने ताजा रैंकिंग में काफी सुधार किया है। हालांकि भारत अपनी सबसे ऊंची पोजीशन से दूर है। भारत के पासपोर्ट की इस लिस्ट में सबसे अच्छी रैंकिंग 71 रही है। यह रैकिंग भारत ने साल 2006 में हासिल की थी। इसके बाद भारतीय पासपोर्ट की रैकिंग 80 के आसपास घूमती रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101