प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

इंदौर की जिला अदालत का फैसला..

इंदौर की जिला अदालत का फैसला, सौतेली बेटी से दुष्कर्म के दोषी को दोहरी उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी

MP News : एजेंसी, इंदौर। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी ठहराया है।

इंदौर की जिला अदालत का फैसला सौतेली बेटी से दुष्कर्म के दोषी को दोहरी उम्रकैद की सजा जुर्माना भी

इंदौर की जिला अदालत का फैसला |

MP News : एजेंसी, इंदौर। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी ठहराया है और दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने बताया कि इंदौर की जिला एवं सत्र न्यायालय में गठित विशेष अदालत की जस्टिस नौशीन खान ने पीओसीएसओ अधिनियम की धारा 5, 13 और 14 तथा आईटी अधिनियम से संबंधित मामले में सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी सौतेले पिता को विभिन्न धाराओं के तहत दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला एक नाबालिग लड़की से संबंधित है।

यह है मामला 

नाबालिग के पिता का निधन हो गया था और उसकी मां ने दूसरे व्यक्ति से पुनर्विवाह कर लिया था। शादी के बादसौतेले पिता ने लड़की का बार-बार यौन शोषण कर रहा थासाथ ही नाबालिग को किसी से वारदात के बारे में नहीं बताने के लिए चेतावनी दी। सौतेला पिता कुछ समय के लिए घर छोड़कर चला गया और डेढ़ साल बाद वापस आने के बाद फिर गलत काम करने लगा। आरोप है कि सौतेले पिता ने मां और बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस इंस्पेक्टर सतीश पटेल ने गहन जांच की औऱ सबूत जुटाए और अदालत में आरोप पत्र पेश किया।सहायक जिला लोक अभियोजक लतिका जमरा ने कोर्ट में मामला दायर किया। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।       

अदालत का फैसला

दोषी को 7 साल का कठोर कारावास और आईटी अधिनियम के तहत 3 साल का कारावास भी दिया गया। इसके साथ दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना के साथपीड़ित मुआवजा योजना के तहत 3 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। 

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/union-cabinet-approves-budget-for-census2027/101015

Related to this topic: