नरसिंहपुर। बालाघाट में नक्सली मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औऱ कैबिनेट मंत्री..
Madhya Pradesh : नरसिंहपुर। बालाघाट में नक्सली मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औऱ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें कंधा दिया। इससे पहले गुरूवार दोपहर शहीद का पार्थिव शरीर नरसिंहपुर में उनके गृहगांव बोहानी लाया गया। घर पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए निकली। लोगों ने घरों के धत पर खड़े होकर फूल बरसाये।
शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और उदय प्रताप सिंह थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले बालाघाट में उनकी श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। दोपहर में उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। परिजन रो-रो कर बेहाल थे। गांव में भी माहौल गमगीन था। शहीद को श्रद्धांजलि देने 5000 से अधिक लोग पहुंचे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/video-of-nitish-kumar-touching-pm-modis-feet-at-patna-airport/98298
Video of Patna Airport : शपथ ग्रहण समारोह समाप्त के बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे. दिलचस्प तस्वीरें दिखाई दीं. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने उन्हें रोका. राष्ट्रीय जनता जल (RJD) ने भी पटना एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. RJD ने लिखा, वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!