प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग, साइकिल रैली, नशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग साइकिल रैली नशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण का आयोजन

International Yoga Day Marked with Mass Yoga |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति का संदेश दिया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित किया गया, जहां विधायक मरवाही प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं राकेश जालान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों मे किया मार्गदर्शन

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर विधायक मरपची ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। 

मल्टीपर्पज स्कूल परिसर से निकली रैली

मल्टीपर्पज स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली को विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दुर्गा सरोवर, दुर्गा चौक और सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लिया।

आयुर्वेद माला एवं विष्णुभोग चावल किया भेंट

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का जिले की विशिष्ट पहचान आयुर्वेद माला एवं विष्णुभोग चावल भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

यह भी पढे़ंः ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत

Related to this topic: