UP News : बहुजन समाज पार्टी बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. संगठन के गठन और पार्टी के जनाधार को जमीनी स्तर ..
UP News : बहुजन समाज पार्टी बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. संगठन के गठन और पार्टी के जनाधार को जमीनी स्तर पर बढ़ाने के लिए जिला से लेकर बूथ की कमेटी के गठन को लेकर बैठक की गई. इस बैठक में मायावती ने ट्रंप टैरिफ को लेकर भी बात की. मायावती ने कहा कि घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समस्यायें और भी जटिल होकर देश के मान-सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी.
मायावती ने कहा कि इससे सही से निपटने के लिए खासकर भारत व सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को व्यापक जन व देशहित का ध्यान रखते हुये अपनी नीतियों व कार्यक्रमों में ठोस व भारी सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है. वरना देश के विशाल बहुजनों की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, घरों से दूर पलायन की विवशता आदि की समस्यायें और भी जटिल होकर देश के मान-सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी, जिससे बचना बहुत जरूरी है. सभी सरकारों को, संकीर्ण, जातिवादी, साम्प्रदायिक व द्वेषपूर्ण राजनीति त्याग कर, ऐसे आपराधिक तत्वों के प्रति कड़ा कानूनी रवैया अपनाकर कानून का राज जरूर स्थापित करना चाहिए.
9 अक्तूबर को कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम
मायावती ने बीएसपी के संस्थापक कांशीराम के आदर सम्मान में 9 अक्तूबर को पुण्यतिथि कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. मायावती ने बैठक में कहा कि राजधानी लखनऊ के वीआईपी रोड पर स्थित विशाल और भव्य कांशीराम जी स्मारक स्थल'में मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि कार्यक्रम बीएसपी आयोजित करेगी. इस कार्यक्रम में वह खुद शामिल होंगी. कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी और आगे की राजनीतिक चुनौतियों से संघर्ष के लिये रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-was-seen-sitting-in-the-back-row-during-bjps-two-day-workshop-in-the/46077