प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ने की धमकी..

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ने की धमकी, छिदवाड़ा से बुलाया गया बम निरोधक दस्ता

MP News : इटारसी। यहां के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ने की धमकी मिली है। धमकी यहां के अधिकारियों को सोमवार रात ईमेल पर मिला है।

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ने की धमकी छिदवाड़ा से बुलाया गया बम निरोधक दस्ता

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ने की धमकी |

MP News : इटारसी। यहां के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ने की धमकी मिली है। धमकी यहां के अधिकारियों को सोमवार रात ईमेल पर मिला है। फैक्ट्री में भारतीय सेना के लिए बम-बारूद और मिसाइल का निर्माण होता है। जानकारी के मुताबिक ईमेल तमिलनाडु से आया है। उसमें लिखा है कि आपकी आयुध निर्माणी, अभिनेता रजनीकांत के आवास औऱ संगीतकार इलैयाराजा के आवास पर आरडीएक्स बम रखे गये हैं। फटने से पहले इन्हें खाली कर दें।

जानकारी पर पथरौटा, इटारसी, रामपुर औऱ तवानगर थाने का फोर्स फैक्ट्री पहुंच गया। एएसपी अभिषेक राजन भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि मेल की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसे कहां से भेजा गया था। अभी बम निरोधक दस्त और अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

फैक्ट्री में सुरक्षा बढा दी गई है। धमकी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत बम डिस्पोजल दस्ता को लेकर हुई। सूत्र बताते हैं कि नर्मदापुरम की एक टीम मुख्यमंत्री और जेपी नड्डा के बैतूल दौरे की सुरक्षा में है। दूसरी टीम ग्वालियर औऱ तीसरी बुरहानपुर गई है। स्थानीय स्तर पर टीम उपलब्ध न होने से तुरंत छिंदवाड़ा से बम निरोधक दस्ता बुलाना पड़ा है। 

मालूम हो कि पहले 17 अप्रैल को भी फैक्ट्री को इसी प्रकार की एक धमकी भरा मेल मिला था। जांच में वह फर्जी निकला। दोबारा मेल मिलने से सुरक्षा दस्ता सर्तक हो गया है। पथरोटा थाने में आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज की गई है। ईमेल के अनुसार धमाका मंगलवार को होना बताया गया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/people-in-pok-troubled-by-power-outages/102264

Related to this topic: