MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश में स्पेशस इंटेंसिव रिवीजन का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश में मतदाता सूची की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।
MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश में स्पेशस इंटेंसिव रिवीजन का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश में मतदाता सूची की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। ड्राफ्ट के मुताबिक, मृत मतदाता की संख्या जबलपुर में सबसे अधिक है। यहां 51 हजार 357 मतदाता के नाम सूची में थे, जिनकी मौत हो चुकी है। इसी तरह एक से अधिक स्थान पर दर्ज मतदाता के मामले में बुरहानपुर अव्वल है। यहां 23 हजार 594 मतदाता के नाम एक से अधिक जगह पर दर्ज हैं।
इसके साथ भोपाल औऱ इंदौर में सबसे अधिक मतदाता के नाम काटे गये हैं। साथ ही मतदाता के एक से दूसरे स्थाप पर जाने के मामले में भोपाल का नाम प्रदेश में सबसे ऊपर है। प्रारिभिक चरण में कमजोर औऱ धीमे नेटवर्क के क्षेत्र के बारे में भी पता चला। इस तरह के इलाके में बीएलओ की को मजबूत नेटवर्क वाले स्थान पर जमा होकर गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेंशन की सुविधा दी गई। आयोग के अनुसार, ड्राफ्ट में प्रदेश के 42.74 लाख मतदाता बाहर हो गये हैं।
प्रदेश में 8 लाख 65 हजार 832 मतदाता से आयोग संपर्क नहीं कर पाया। इसका डेटा भी 2003 की एसआईआर की सूची से मेल नहीं खा रहा है। बुधबार को 8.65 लाख से अधिक वोटर को नोटिस दिये जाएंगे। उन्हें तय 11 दस्तावेज बीएलओ को सौंपना होगा। उसी के आधार पर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा।
भोपाल औऱ इंदौर की तस्वीर जुदा है। भोपाल में सबसे अधिक 2 लाख 86 हजार और 661 मतदाता एक स्थान से दूसरे स्थान पर गये हैं। इसके बाद इंदौर का नंबर है। यहां 1 लाख 97 हजार और 898 मतदाता और ग्वालियर में 1 लाख 48 हजार 273 मतदाता, जबलपुर में 1 लाख 15 हजार 437 मतदाता के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने चले गये हैं। इस तरह सभी जिलों को मिलाकर 22 लाख 78 हजार और 393 मतदाता इस प्रकार मेल नहीं खा रहे हैं।
अनुपस्थिति मतदाता के मामले में इंदौर अब्बल है। यहां 1 लाख 75 हजार 424 मतदाता अनुपस्थित पाये गये। वहीं भोपाल में ऐसे मतदाता 1 लाख 1 हाजर और 503 मतदाता थे। प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर पूरे मतदाता 8 लाख 42 हजार और 677 मतदाता अनुपस्थित रहे।
एआईआर के आकड़े जुटाने के दौरान चौकाने वाला तथ्य यह सामने आया कि जबलपुर में सबसे अधिक 51 हजार 357 मतदाता का मौत हो चुकी है। सभी जिलों की मिलाकर मृत मतदाता की संख्या 8 लाख 46 हजार और 184 है। बुरहानपुर में सबसे मतदाता एक से अधिक स्थान पर पंजीकृत हैं।
वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन
इस बीच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने कहा, जो युवा मतदाता 1 जनवरी 2026 के 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे अपना नाम आफलाइन या आनलाइन अपना नाम जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फार्म-6 भर सकते हैं। आफलाइन माध्यम में बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।
ड्राफ्ट के प्रकाशन के बाद 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावा आपत्ति की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान असली मतदाता अपना नाम जुड़वा सकत हैं या आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आयोग को 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 वोटर में 5 लाख 31 हजार 983 मतदाता के गणना पत्रक मिले हैं।
छह राजनीतिक दलों ने 1 लाख 35 हजार 882 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किये हैं। इस बीच, सयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन ने कहा, जिन मतदाता के नाम काटे गये हैं, उनका कारण विशेष कारण है, लेकिन यदि वे आयोग की ओर से तय दस्तावेज दे देते हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकत हैं। यदि की मतदाता का नाम एक से अधिक स्थान पर पाया जाएगा , तो उसका नाम एक ही जगह रहेगा। मध्य प्रदेश की विशेष गहन पुनरीक्षण (सर) की ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-on-the-successful-launch-of-lvm3m6/102356