प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जैकब ज़ूमा ने हरिद्वार में पूजा की

जैकब ज़ूमा ने हरिद्वार में की मां दक्षिण काली की पूजा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां भगवती से चुनावी सफलता और देश की खुशहाली की कामना की।

Zuma offers prayers in Haridwar temple

हरिद्वार: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और वरिष्ठ राजनेता जैकब ज़ूमा इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना कर आगामी चुनावों में सफलता की कामना की। आध्यात्मिक आस्था और राजनीतिक संकल्प का यह संगम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत

मंदिर पहुंचने पर जैकब ज़ूमा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने श्रद्धा के साथ मां दक्षिण काली के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा के दौरान जैकब ज़ूमा ने दक्षिण अफ्रीका में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही अपने राजनीतिक भविष्य और आगामी चुनावों में सफलता के लिए भी मां भगवती का आशीर्वाद मांगा।

स्वामी कैलाषानंद गिरी से लिया आशीर्वाद

मंदिर दर्शन के बाद जैकब ज़ूमा ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाषानंद गिरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री योगी का आज गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Related to this topic: