प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमरथ गांव में लाठी-डंडे और रॉड से हमला, पुलिस जांच

जमुई में नहर निकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

जमुई के अमरथ गांव में नहर के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जमुई में नहर निकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Jamui Canal Dispute Turns Violent, Three Members of Same Family Injured in Attack |

जमुई,(बिहार)। जिले के अमरथ गांव में नहर निकासी को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान भिखारी यादव, उनके पुत्र लालू यादव तथा भतीजा बिक्कू यादव के रूप में हुई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। इसके बाद नहर के निकास को लेकर विवाद शुरू हो गया।

निजी जमीन से नहर का पानी निकलने देने का विरोध

अपनी निजी जमीन से नहर का पानी निकलने देने का विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घायलों के अनुसार, गोपी यादव, कमलेश यादव, स्वार्थ यादव, कपिल यादव, ब्रह्मदेव यादव, कुंदन यादव, रंजन यादव और अनिल यादव ने मिलकर उन पर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपितों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की

आरोप है, कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। आवेदन मिलने के बाद सभी आरोपों की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सावन 2026 में करें द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें 12 शिवधामों का धार्मिक महत्व

Related to this topic: