प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, CEIR से 200 गुम मोबाइल बरामद

जौनपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 200 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।

जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी ceir से 200 गुम मोबाइल बरामद

Jaunpur Police Recover 200 Lost Mobiles Worth ₹45 Lakh via CEIR |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जौनपुर में मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के लिए जौनपुर पुलिस ने बड़ी राहत दी है। साइबर क्राइम थाना/सेल और अलग-अलग थानों की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 200 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

CEIR पोर्टल से अलग-अलग राज्यों से ट्रेस हुए मोबाइल

पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल वापस पाने वाले लोगों के चेहरे खिल उठे। किसी का मोबाइल बाजार में गुम हुआ था तो किसी का रास्ते में, लेकिन CEIR पोर्टल के जरिए पुलिस ने मोबाइलों को ट्रेस कर अलग-अलग जिलों और राज्यों से बरामद किया। जौनपुर पुलिस के मुताबिक, अब तक CEIR पोर्टल की मदद से 1,941 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये है। इस अभियान में जौनपुर के अलावा आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही से मोबाइल बरामद किए गए। वहीं दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी मोबाइल ट्रेस कर वापस लाए गए।

वनप्लस से सैमसंग तक कई कंपनियों के मोबाइल बरामद

बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। पुलिस ने संदिग्ध लिंक और QR कोड से बचने तथा किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल न करने की भी अपील की है। 

यह भी पढ़े:   परिजनों पर आए संकट से डिप्रेशन में थी 19 वर्षीय युवती, फंदे से झूलकर दी जान

Related to this topic: