प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कबीर संजरी गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और 3 वाहन जब्त

झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और उसके गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया और 3 वाहन जब्त किए।

झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी गैंग पर बड़ी कार्रवाई 10 गिरफ्तार और 3 वाहन जब्त

Jhalawar Police Arrest 10 in History-Sheeter Kabir Sanjari Case |

झालावाड़ (राजस्थान)। जिला पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और उसके गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा 3 चार पहिया वाहन जप्त किए हैं।

जेल से रिहाई के बाद समर्थकों का काफिला बना विवाद

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी पुत्र रईस, निवासी नला मोहल्ला, झालावाड़ को 24 जून 2026 को जिला कारागृह से रिहा किया गया था। रिहाई के दौरान उसके 20–25 समर्थकों द्वारा वाहनों के काफिले के साथ जेल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि इस दौरान नारेबाजी, शोर-शराबा और तेज गति से वाहनों का काफिला शहर के मुख्य बाजारों से गुजरा, जिससे आमजन में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो गैंगस्टर शैली में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसका उद्देश्य गैंग के प्रभाव को दर्शाना बताया गया।

दबिश देकर 10 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कबीर संजरी, उसका भाई अमन संजरी सहित कुल 10 लोग शामिल हैं-आशी, फरहान खान, अमन खान, इमरान खान, आसिफ खान, राहिल खान, साहिल और ईरफान उर्फ गुल्लू। सभी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कानून-व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी और उसके भाई के खिलाफ बलात्कार, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार एवं मारपीट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और दहशत फैलाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः    राजनांदगांव में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 23 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: