प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

झालावाड़ पहुंचे दो शातिर गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई, 13 किलो से अधिक डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

झालावाड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई 13 किलो से अधिक डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jhalawar: Two Smugglers Arrested with Over 13 Kg Doda-Chura |

झालावाड़ (राजस्थान)। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

बस स्टैंड पर दबिश देकर दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पुखराज बिश्नोई (20) निवासी साहेब नगर, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर तथा जयराम बिश्नोई (36) निवासी गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम डोडा-चूरा जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त तथा तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई में कोतवाली पुलिस के साथ जिला स्पेशल टीम का विशेष सहयोग रहा। 

यह भी पढ़ें:   डूंगरपुर में स्कूल बस की टक्कर से 6 साल की मासूम की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Related to this topic: