प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पत्रकार की संदिग्ध मौत से हड़कंप!

बरमान के जंगल में फंदे पर मिला पत्रकार का शव, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

सुआतला थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे से लगे जंगल में पत्रकार का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

बरमान के जंगल में फंदे पर मिला पत्रकार का शव हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

Journalist's body found hanging in Barman forest |

नरसिंहपुर,(मध्यप्रदेश)। जिले के सुआतला थाना अंतर्गत बरमान चौकी क्षेत्र में सोमवार शाम एक पत्रकार का शव नेशनल हाईवे से लगे जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। जिससे क्षेत्र से सनसनी फैल गई । और  लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिस पर पुलिस द्वारा जांच कि जा रही  है।  

जंगल में झाड़ियों के बीच ग्रामीणों को दिखा शव

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से लगे हुए जंगल में झाड़ियों के बीच ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के संबंध में बरमान चौकी प्रभारी मनीष मरावी ने बताया कि मृतक की पहचान सागर जिले के शाहगढ़ निवासी नितिन जैन के रूप में हुई है । 

मृतक थे जाने-माने और निर्भीक पत्रकार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक नितिन जैन देवरी की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ( BMO ) डॉ. पूजा परमार के पति बताए जा रहे हैं। जो शाहगढ़ के एक जाने-माने और निर्भीक पत्रकार थे । घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं, हालांकि पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का इंतजार करने की बात कही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद साफ होगा मामला

पुलिस का कहना है, कि फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। बरमान चौकी पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कराने वाला पूर्व वनकर्मी गिरफ्तार

Related to this topic: