प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धौलपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई

धौलपुर में मनरेगा मस्टरोल के बदले रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसेड़ी पंचायत समिति रतनपुर के एक कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

धौलपुर में मनरेगा मस्टरोल के बदले रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

Junior Assistant Caught Taking Bribe in Dholpur |

धौलपुर (राजस्थान)। धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बसेड़ी पंचायत समिति रतनपुर के एक कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। जानकारी के अनुसार परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत रतनपुर में मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने के बदले कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार उससे ₹26,000 की रिश्वत मांग रहा है।

सत्यापन में सही पाई गई शिकायत

इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी मुख्यालय ने तुरंत इसका सत्यापन कराया। दिनांक 1 जून 2026 को हुए गोपनीय सत्यापन में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की है। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी भरतपुर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। आज डीएसपी ज्ञानचन्द के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने जाल बिछाया।

रंगे हाथों दबोचा गया आरोपी

जैसे ही परिवादी ने आरोपी रमेश कुमार को ₹25,000 की रिश्वत राशि दी, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान घूस की यह रकम आरोपी की पैंट की जेब से बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब विभाग इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और गहन अनुसंधान में जुट गया है।

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, 3 जिलों की संयुक्त टीम का छापेमारी से मचा हड़कंप

Related to this topic: