प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केरल से यूपी तक अनोखा जुड़ाव

​​केरल की दुल्हन ने CM योगी को भेजा शादी का कार्ड, पत्र में बताया क्यों मानती हैं बड़ा भाई

केरल की एक दुल्हन ने UP के सीएम योगी आदित्यनाथ को हाथ से लिखा दो पन्नों का शादी का निमंत्रण भेजा है। पत्र में उसने सीएम को अपना बड़ा भाई बताते हुए अपने जीवन पर उनके वीडियो के प्रभाव का जिक्र किया है।

​​केरल की दुल्हन ने cm योगी को भेजा शादी का कार्ड पत्र में बताया क्यों मानती हैं बड़ा भाई

Arundhati, the Keralam bride who invited UP CM Yogi Adityanath to her wedding |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। केरल की एक होने वाली दुल्हन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथ से लिखा दो पन्नों का शादी का निमंत्रण भेजा है। सीएम योगी को अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक मानने वाली अरुंधति ने अपने पत्र में जीवन की मुश्किलों से लड़ने की प्रेरणा मिलने का जिक्र किया है।

20 दिसंबर को होनी है शादी

केरल के अलुवा स्थित ग्रीन पार्क कन्वेंशन सेंटर में 20 दिसंबर को अरुंधति और राहुल परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। शादी की इस खुशियों भरी शुरुआत से पहले अरुंधति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक विशेष पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और सीएम से मिलने वाली प्रेरणा का जिक्र किया है।

वीडियो से बदली सोच

पत्र में अरुंधति ने बताया कि शुरुआती दौर में वह छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने को अपनी कमजोरी मानती थीं। उनका यह नजरिया तब बदला जब उनके चचेरे भाई ने उन्हें योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह एक भाषण के दौरान भावुक हो गए थे। उनके भाई ने समझाया कि कोई व्यक्ति बेहद संवेदनशील होने के बावजूद बेहद मजबूत हो सकता है।

अरुंधति ने पत्र में लिखा, "जब भी मुझे खुद पर संदेह होता है, तो आपका सफर मुझे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।" उन्होंने कहा कि असली ताकत भावनाओं को दबाने में नहीं, बल्कि चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने में है।

सीएम को माना बड़ा भाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपना बड़ा भाई संबोधित करते हुए अरुंधति ने लिखा, "मेरे लिए आप सिर्फ एक नेता से कहीं बढ़कर हैं। मैंने हमेशा आपको एक बड़े भाई के रूप में देखा है।" उन्होंने यह भी लिखा कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता को देखते हुए उनका आशीर्वाद ही उनके और उनके होने वाले पति के लिए सबसे अनमोल तोहफा होगा।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: 'सैफई सिंडिकेट' पर सीएम योगी का तीखा हमला, बोले- 2017 से पहले दंगे और अराजकता थी यूपी की पहचान

Related to this topic: