प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र में केरोसिन युग का पुनरागमन

मप्र में फिर लौटेगा केरोसिन युग, गैस सिलेंडर साथ मिट्टी के तेल से भी जलेगा चुल्हा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने रसोई गैस (LPG) की बढ़ती जरूरतों और उपलब्धता के बीच आम जनता को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मप्र में फिर लौटेगा केरोसिन युग गैस सिलेंडर साथ मिट्टी के तेल से भी जलेगा चुल्हा

Fuel Update |

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने रसोई गैस (LPG) की बढ़ती जरूरतों और उपलब्धता के बीच आम जनता को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य में करीब 5 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से केरोसिन (मिट्टी के तेल) की बिक्री शुरू होने जा रही है।

​बढ़ते दबाव को पाटने ​नई व्यवस्था

केंद्र और राज्य सरकार ने वैश्विक ऊर्जा संकट और एलपीजी की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को देखते हुए केरोसिन के वितरण के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है। यह सुविधा मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए होगी जिन्हें रसोई गैस के विकल्प के तौर पर अतिरिक्त ईंधन की आवश्यकता है।

प्रति परिवार मिलेगा तीन लीटर केरोसिन तेल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रति परिवार 3 लीटर केरोसिन देने की योजना है। इसकी संभावित कीमत ₹65 से ₹70 प्रति लीटर के बीच रहने की उम्मीद है। उज्ज्वला योजना के विस्तार के बाद कई जिलों को 'केरोसिन मुक्त' घोषित कर दिया गया था, लेकिन अब सरकार इसे एक वैकल्पिक ईंधन के रूप में सीमित समय के लिए वापस ला रही है।

इसलिए लिया गया यह फैसला

​वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अगले 60 दिनों के लिए नियमों में ढील दी है ताकि आम नागरिक को खाना पकाने के लिए ईंधन की कमी न हो।

​राशन दुकान के साथ कुछ पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा

नई गाइडलाइन के तहत, केरोसिन केवल राशन की दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा। अब हर जिले में चिन्हित किए गए चुनिंदा पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन की बिक्री की जा सकेगी, ताकि वितरण पारदर्शी और सुलभ हो सके।

यह भी पढ़े: नीमच कलाकार ने तुलसी पर उकेरी हनुमान चालीसा

https://www.primenewsnetwork.in/state/neemuch-artist-carves-hanuman-chalisa-on-tulsi-leaves/154349

Related to this topic: