प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा

ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य, कहा- सत्संग से जीवन में मिलती है शांति और नई ऊर्जा

ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और सत्संग से जीवन में शांति, आनंद और नई ऊर्जा का संचार होता है।

ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य कहा- सत्संग से जीवन में मिलती है शांति और नई ऊर्जा

Keshav Maurya Attends Shiv Mahapuran Katha in Unchahar |

रायबरेली/लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 76वें जन्मदिवस पर अनंत एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना की है कि वे प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट ऊर्जा प्रदान करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभालने से लेकर देश के प्रधान सेवक के रूप में कार्य करने तक, विगत 25 वर्षों से वे बिना रुके और बिना थके राष्ट्र एवं जन-जन की सेवा में समर्पित रहे हैं।

कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊंचाहार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिव भक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कथा के मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय और उनके परिवार को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा सुनने और सत्संग का लाभ लेने का अवसर मिल रहा है।

भक्ति और सत्संग से मिलती है शांति और नई ऊर्जा

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति, उनकी महिमा का श्रवण और संतों का सान्निध्य जीवन में शांति, आत्मिक आनंद और नई ऊर्जा का संचार करता है। महादेव का स्मरण जीवन की परिस्थितियों में धैर्य, विश्वास और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह सत्संगमय है। ऐसे में लंबे भाषण की अपेक्षा भगवान शिव की कथा का श्रवण करना अधिक महत्वपूर्ण है।

जहां सत्संग होता है, वहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और धार्मिक आस्था के प्रति लोगों की बढ़ती सहभागिता देश की सांस्कृतिक चेतना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ और ऊंचाहार की शिव महापुराण कथा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और उनकी आस्था यह दर्शाती है कि जहां सत्संग होता है, वहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

अयोध्या मंदिर निर्माण का भी किया उल्लेख

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामलला के मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘अयोध्या हमारी है, काशी-मथुरा की बारी है’ का भाव सनातन आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान शिव एक-दूसरे के आराध्य हैं। दोनों के पारस्परिक संबंध और आध्यात्मिक भावों का वर्णन कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा की ओर से किया जा रहा है।

धार्मिक आस्था और परंपराओं में सहभागिता पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की विविधता में एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति आस्था देश की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसा वातावरण होना चाहिए, जहां प्रत्येक व्यक्ति बिना भय के अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं का पालन कर सके। उन्होंने सत्संग, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में सभी को सहभागिता का अवसर मिलने की बात कही। उनके मुताबिक समाज की एकजुटता, आपसी सद्भाव और परस्पर सम्मान से ऐसा वातावरण मजबूत होगा।

श्रद्धालुओं से कथा के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “जिसको जीवन में मिला सत्संग, उसे हर घड़ी आनंद ही आनंद।” उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्संग का आनंद लेने और भगवान शिव की कथा से मिलने वाले आध्यात्मिक संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने आयोजन के लिए व्यासपीठ को नमन किया और पंडित प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया। 

साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय, उनके परिजनों, मित्रों, कार्यकर्ताओं और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

Related to this topic: