प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केशव मौर्य ने शताब्दी में किया सफर

VIP संस्कृति से दूर दिखे केशव प्रसाद मौर्य , शताब्दी एक्सप्रेस में आम यात्रियों के बीच किया सफर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज एक बार फिर अपनी सादगी और जनता के बीच रहने के अपने संकल्प का परिचय दिया।

Keshav Prasad Maurya

लखनऊ/झांसी:  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने आज एक बार फिर अपनी सादगी और जनता के बीच रहने के अपने संकल्प का परिचय दिया। प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा का पालन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली से झांसी तक की यात्रा किसी विशेष वीआईपी काफिले या हवाई मार्ग के बजाय आम लोगों की पसंदीदा 12002 शताब्दी एक्सप्रेस से पूरी की।

जनता के बीच रहने का संदेश

उपमुख्यमंत्री ने कहा,  "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास' और सादगी के मंत्र को आत्मसात करना हम सभी का कर्तव्य है। जनता के बीच रहकर जो फीडबैक और अपनापन मिलता है, वह अमूल्य है। आज शताब्दी एक्सप्रेस का यह सफर न सिर्फ सुखद रहा, बल्कि समाचार पत्रों के माध्यम से देश-प्रदेश की विकास यात्रा को और करीब से जानने का अवसर भी मिला।"

वीआईपी संस्कृति से दूरी की पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा से यह संदेश रहा है कि जनप्रतिनिधियों को वीआईपी संस्कृति से दूर रहकर जनता के बीच समय बिताना चाहिए। इसी भावना के तहत उपमुख्यमंत्री ने शताब्दी एक्सप्रेस के चेयर कार कोच में सफर किया और आम यात्रियों के बीच यात्रा का अनुभव लिया।

यात्रा के दौरान पढ़ीं देश-प्रदेश की खबरें

सफर के दौरान उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने यात्रा के समय का उपयोग समाचार पत्रों के अध्ययन में किया। देश और उत्तर प्रदेश की समसामयिक घटनाओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने विभिन्न खबरों का गहन अध्ययन किया।

जागरूक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के लिए देश-दुनिया की गतिविधियों और जनता से जुड़े मुद्दों की जानकारी रखना बेहद आवश्यक है। इससे नीतियों और योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलती है। झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े: FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

Related to this topic: