खरगोन। जिले के तित्ठा गांव निवासी कुनु बारेला की शिकायत पर पुलिस ने वर्षों पहले रेल सिंह उर्फ विशाल और..
खरगोन। जिले के तित्ठा गांव निवासी कुनु बारेला की शिकायत पर पुलिस ने वर्षों पहले रेल सिंह उर्फ विशाल और मगन उर्फ मिथुन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के बाद बुरहानपुर के सत्र न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जेल भेज दिया था।
एक की मौत, दूसरा फरार
हालांकि वर्ष 2002 में जबलपुर हाईकोर्ट से दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद मामले में नया मोड़ आया। रेल सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरा आरोपी मगन घर छोड़कर फरार हो गया।
10 हजार का इनाम
पुलिस ने मगन की तलाश में कई बार दबिश दी और उसके खिलाफ बार-बार गिरफ्तारी वारंट जारी हुए, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बचता रहा। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101