भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के कथित बयान पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है।
अमरावती : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के कथित बयान पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्म और उसके आराध्यों पर टिप्पणी करने से पहले इतिहास और धार्मिक परंपराओं को समझना चाहिए। नवनीत राणा ने कहा, "मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि पता नहीं कौन-सा मौलाना कहां से आया है और कौन-सा इतिहास पढ़कर आया है। इस्लाम में क्या लिखा है, यह भी पता नहीं। हमारी हजारों साल पुरानी सनातन संस्कृति और हमारे भगवानों के बारे में इस तरह की बातें करना उचित नहीं है।"
'पहले तिलक लगाकर नमाज़ पढ़ें'
उन्होंने आगे कहा, "अगर कोई कहता है कि हमारे भगवान श्रीकृष्ण पांचों वक्त की नमाज़ पढ़ते थे, तो मैं उस मौलाना से कहना चाहूंगी कि पहले माथे पर लंबा तिलक लगाकर नमाज़ पढ़ें, फिर मुझसे बात करें। हमारे भगवानों के माथे पर तिलक होता है और उनके भक्त भी तिलक लगाकर पूजा करते हैं।"
धार्मिक और राजनीतिक बहस हुई तेज
नवनीत राणा ने यह भी कहा कि यदि संबंधित मौलाना को तिलक लगाने की आवश्यकता है, तो यहां तिलक लगाने वाले बहुत लोग मौजूद हैं। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर धार्मिक और राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
यह भी पढ़े: बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार, आज कोर्ट में होंगे पेश