प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्वालियर के बाजार में खोई लड्डू गोपाल की मूर्ति...

ग्वालियर के बाजार में खोई लड्डू गोपाल की मूर्ति, भावुक महिला ने रखा इनाम

ग्वालियर। शहर के अलका पुरी क्षेत्र की निवासी विजया शर्मा इन दिनों गहरे मानसिक तनाव में हैं...

ग्वालियर के बाजार में खोई लड्डू गोपाल की मूर्ति भावुक महिला ने रखा इनाम

ग्वालियर के बाजार में खोई लड्डू गोपाल की मूर्ति, भावुक महिला ने रखा इनाम |

ग्वालियर। शहर के अलका पुरी क्षेत्र की निवासी विजया शर्मा इन दिनों गहरे मानसिक तनाव में हैं। उनके प्यारे 'लड्डू गोपाल' की मूर्ति का गुम हो गई है। विजया के लिए यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि उनकी दिवंगत मां की आखिरी निशानी और उनके परिवार के सदस्य जैसी है।

ऐसे हुई घटना

​यह घटना करीब तीन महीने पुरानी है (29 जनवरी की)। उस समय विजया शर्मा अपनी बहन के साथ ग्वालियर के प्रसिद्ध महाराज बाड़ा बाजार में खरीदारी करने गई थीं। भीड़भाड़ वाले बाजार में उनकी लड्डू गोपाल की मूर्ति कहीं गिर गई या खो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब मूर्ति नहीं मिली तो विजया का बुरा हाल हो गया।

​मां की आखिरी निशानी

​विजया ने बताया कि 5 साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था। मां ने अपनी मृत्यु से पहले यह मूर्ति उन्हें सौंपी थी। तब से विजया पूरी श्रद्धा के साथ इनकी सेवा कर रही थीं। मूर्ति के खोने के बाद से उन्हें इस बात का गहरा पछतावा है कि वह अपनी मां की आखिरी अमानत को संभाल कर नहीं रख सकीं।

​इनाम की घोषणा की और पुलिस का सहारा लिया

​इस मामले में एक दिलचस्प और भावुक पहलू यह है कि विजया ने घोषणा की है कि जो कोई भी उनके लड्डू गोपाल को सही-सलामत लाकर देगा, उसे उचित इनाम दिया जाएगा। महिला ने शुरुआत में लिखित शिकायत करने में संकोच किया क्योंकि उनकी आस्था कहती थी कि "भगवान को कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें"। हालांकि, अब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी है ताकि मूर्ति खोजने में मदद मिल सके।

विजय शर्मा का कहना है, मेरे लिए वो सिर्फ मूर्ति नहीं, मेरा बच्चा और मेरी मां का आशीर्वाद हैं। जो भी उन्हें ढूंढेगा, मैं उसे अपनी सामर्थ्य अनुसार इनाम दूंगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

 

Related to this topic: