प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देह-व्यापार पर पुलिस की कार्रवाई

लखीसराय में अवैध देह-व्यापार का खुलासा, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

लखीसराय पुलिस ने अवैध देह-व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है और फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

लखीसराय में अवैध देह-व्यापार का खुलासा पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

Lakhisarai Police Bust Illegal Prostitution Racket, Arrest Four Women |

लखीसराय,(बिहार)। जिले के लखीसराय थाना क्षेत्र में अवैध देह-व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

नया बाजार वार्ड संख्या-12 स्थित एक मकान में देह-व्यापार का धंधा संचालित

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि नया बाजार वार्ड संख्या-12 स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अवैध देह-व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लखीसराय थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कई लोग मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध मामला किया दर्ज

छापेमारी के दौरान घर में मौजूद महिलाओं से पूछताछ एवं विधिवत तलाशी ली गई। विभिन्न स्रोतों एवं सूचना के आधार पर पुलिस ने उनके गतिविधियों का सत्यापन किया। जांच में यह सामने आया कि गिरफ्तार महिलाओं में से कुछ पूर्व में भी देह-व्यापार से जुड़े मामलों में संलिप्त रही हैं तथा जेल भी जा चुकी हैं। सत्यापन के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत छह नामजद आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किया तथा चार महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार महिलाओं में विभा सिन्हा (बालगुदर), रूबी देवी (खुटहा), सोनी देवी (लाली पहाड़ी) और सोनी देवी (खगौर) शामिल हैं।

मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार विभा सिन्हा के विरुद्ध वर्ष 2019 और 2022 में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। वहीं रूबी देवी के खिलाफ वर्ष 2026 में किउल थाना में भी अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। लखीसराय पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

यह भी पढ़ेंः उमरिया में ABVP कार्यक्रम में शिक्षिकाओं की मौजूदगी पर विवाद, NSUI ने जांच की मांग की

Related to this topic: