प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रामू वाला शेखू गांव में तेंदुए की दस्तक

रामू वाला शेखू गांव में तेंदुओं के आतंक से सहमे ग्रामीण, दो हफ्ते में पकड़े गए 5 तेंदुए

मुरादाबाद में वन विभाग ने एक और खूंखार तेंदुए को पकड़ा है, जो पिछले दो सप्ताह में पकड़ा गया पांचवां तेंदुआ है। महिला की मौत और 6 लोगों के घायल होने के बाद इलाके में तेंदुओं की दहशत अब भी बनी हुई है।

रामू वाला शेखू गांव में तेंदुओं के आतंक से सहमे ग्रामीण दो हफ्ते में पकड़े गए 5 तेंदुए

Leopard found in Ramu Wala Shekhu village |

मुरादाबाद: रामू वाला शेखू गांव में वन विभाग के पिंजरे में एक और खूंखार तेंदुआ कैद हुआ है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन इलाके में तेंदुओं की दहशत अभी भी बरकरार है। पिछले दो सप्ताह में यह पांचवां तेंदुआ है, जिसे वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया है। 

तेंदुओं की मौजूदगी के चलते लोगों में डर का माहौल 

तेंदुओं की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम इलाके में लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है और अलग-अलग स्थानों पर निगरानी भी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार तेंदुओं की मौजूदगी के चलते लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। खासकर जंगल और खेतों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में तेंदुए के हमले का खतरा बना हुआ है।

3 अगस्त को तेंदुए के हमले में हुई थी महिला की मौत

वहीं, 3 अगस्त को तेंदुए के हमले में महिला संतोष देवी की मौत के बाद से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। इसके अलावा तेंदुओं के अलग-अलग हमलों में अब तक 6 लोग घायल हो चुके हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे इलाके में निगरानी और रेस्क्यू अभियान चला रही है। हालांकि, लगातार तेंदुओं के पकड़े जाने के बावजूद ग्रामीणों की चिंता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- नाबालिग अपहरण मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
 

Related to this topic: