प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इलाके में दहशत का माहौल

माँ शारदा देवी धाम क्षेत्र में एक बार फिर दिखा तेंदुआ

धार्मिक परिसर और आबादी वाले इलाके तक तेंदुए का पहुंचना लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

माँ शारदा देवी धाम क्षेत्र में एक बार फिर दिखा तेंदुआ

मैहर (एमपी)। विश्व प्रसिद्ध माँ शारदा देवी धाम क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। देवी धाम के समीप स्थित फलाहारी आश्रम क्षेत्र के आसपास देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आश्रम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसमें वह सड़क पर घूमता नजर आ रहा है।

आश्रम के पास वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार देखी जा रहीं

जानकारी सामने आने के बाद मंदिर क्षेत्र और आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से देवी धाम क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। कई बार रात के समय जंगली जानवरों के विचरण की सूचनाएं मिल चुकी हैं, लेकिन अब धार्मिक परिसर और आबादी वाले इलाके तक तेंदुए का पहुंचना लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

नागरिकों ने की विशेष निगरानी बढ़ाने की अपील

गौरतलब है कि माँ शारदा देवी धाम देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुबह की आरती से लेकर देर रात तक मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। नागरिकों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाए, नियमित पेट्रोलिंग कराई जाए तथा श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। वन विभाग की ओर से कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था या सार्वजनिक चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ेंः  मवई के मड़फा रोड पर पेड़ से टकराकर स्कूटी सवार युवती की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

 

Related to this topic: