प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, कई दिनों से दहशत में जी रहे लोगों ने ली राहत की सांस

बिजनौर की शिवलोक सिटी कॉलोनी के पास कई दिनों से दहशत का कारण बने गुलदार को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार कई दिनों से दहशत में जी रहे लोगों ने ली राहत की सांस

पिंजरे में कैद गुलदार |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। वन विभाग के पिंजरे में गुलदार कैद हो गया,ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने कॉलोनी के पास गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। कॉलोनी के आसपास ग्रामीणों को कई दिन से गुलदार दिख रहा था कॉलोनी के नजदीक गुलदार दिखाने से लोगों में खौफ का माहौल देखा जा रहा था आज गुलदार के पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

लोगों की शिकायत पर लगाया पिंजरा

दरअसल आपको बता दें बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र शिवलोक सिटी कॉलोनी के पास पिछले कई दिनों से आदमखोर गुलदार दिख रहा था। वन विभाग की टीम ने लोगों की शिकायत पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था जिसमें गुलदार कैद हो गया है पिंजरे में गुलदार के कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है दरअसल भय का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है।

गुलदार पिंजरे में हुआ कैद

लोगों की लगातार शिकायतों और खतरे को देखते हुए वन विभाग ने यहाँ पिंजरा लगाया था। लोगों ने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया है गुलदार के पिंजरे में कैद होने से कहीं ना कहीं लोगों ने राहत की सांस भी ली है।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले जाया गया। लंबे समय से रिहायशी इलाके के आसपास गुलदार की आवाजाही से लोग डरे हुए थे। इस सफलता के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग की टीम का आभार जताया है और राहत भरी सांस ली है।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

Related to this topic: