रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जैन लोकायुक्त...
रतलाम में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगेहाथ दबोचा
|
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने सैलाना तहसील के एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के सीमांकन के बदले किसान से रिश्वत ले रहा था। आरोपी पटवारी का नाम कैलाश वडख्या है। ग्राम अडवानिया निवासी जितेंद्र पाटीदार ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि पटवारी ₹23,000 की मांग की थी।
इसमें से ₹20,000 लेते पकड़ा गया। आरोप है कि पटवारी ने 5 हेक्टेयर कृषि भूमि का सीमांकन (Demarcation) करने के लिए पैसे की मांग की थी।
मामले में लोकायुक्त में की शिकायत
पटवारी कैलाश वडख्या ने इस काम के बदले रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत जितेंद्र ने 10 अप्रैल को लोकायुक्त एसपी (उज्जैन) आनंद कुमार यादव से की थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद बिछाया जाल
शिकायत की पुष्टि होने के बाद, जाल बिछाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी ने 10 अप्रैल को ₹3,000 एडवांस के तौर पर ले लिए थे। उसके बाद 16 अप्रैल को जैसे ही पटवारी ने तहसील कार्यालय के नायब नाजिर कक्ष में शेष ₹20,000 स्वीकार किए, वहां पहले से तैनात लोकायुक्त की टीम ने उसे दबोच लिया।
लोकायुक्त टीम ने हाथ धुलवाए तो गुलाबी हो गया
लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी के हाथ धुलवाए, तो वे गुलाबी हो गए, जो रिश्वत लेने का पुख्ता प्रमाण है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/noida-violence-pakistan-link-exposed/175048