लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर में 17 वर्षीय छात्र नैतिक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रील बनाते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह नैतिक और उसका दोस्त आदित्य अपनी-अपनी स्पोर्ट्स बाइक से सवार होकर रील वीडियो बना रहे थे। दोनों बाइकर्स तेज रफ्तार में सड़क पर स्टंट करते हुए वीडियो शूट कर रहे थे।
बाइक में लगा था 360 डिग्री कैमरा
जानकारी के मुताबिक नैतिक की बाइक में 360 डिग्री कैमरा भी लगा हुआ था, जिससे राइडिंग और स्टंट का वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
दोस्त कर रहा था बाइक पर खड़े होकर स्टंट
बताया जा रहा है कि आदित्य अपनी बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। उसी दौरान उसके बगल से नैतिक करीब 100 किमी प्रति घंटे से भी अधिक रफ्तार में बाइक चलाते हुए आगे बढ़ा।
स्कूटी से जोरदार टक्कर
इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से नैतिक की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साथ में चल रहे आदित्य की बाइक भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
मौके पर ही हुई नैतिक की मौत
हादसे में बुरी तरह घायल नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। नैतिक 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता राम इकबाल गाजियाबाद में बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर तैनात बताए जा रहे हैं।
तीन लोग गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में आदित्य और स्कूटी सवार कृष्णा तथा लव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग करते थे दोनों
बताया जा रहा है कि आदित्य और नैतिक दोनों बाइकर्स ग्रुप के साथ राइडिंग भी किया करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: SCB ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 मौतें
https://www.primenewsnetwork.in/state/massive-fire-in-scb-trauma-icu-10-dead/149488