MP News : भोपाल। मप्र सरकार वर्ष 2025 को औपचारिक रूप से कृषि वर्ष के रुप में मानाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में करेंगे।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2025 को औपचारिक रूप से कृषि वर्ष के रुप में मानाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जनवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में करेंगे। यह आयोजन विशाल किसान मेला में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश भर के करीब 30 हजार किसान शामिल होंगे। इसमें नर्मदापुरम की भागीदारी अहम होगी।
यहां से करीब 1000 किसान आयोजन में भाग लेंगे। कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बताया कि रविवार को नर्मदापुरम जिले के 1000 किसानों को भोपाल ले जाने के लिए इंतजाम किये गये हैं। कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बताया कि जंबूरी मैदान में कृषि एवं उससे संबंधित विभागों पर आधारित एक विशाल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभी जिलों के लिए विशेष कृषि रथ रवाना होगा। उप संचालक ने बताया कि रथ प्रदेश की ग्राम पंचायत में पहुंचेंगी। इसमें किसानों को उद्यानिकी, जैविक खेती संतुलित उर्वरक का प्रयोग, ई टोकन व्यवस्था औऱ सरकारकी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। सरकार ने खेती औऱ किसानी को लेकर विशेष लक्ष्य तय किये हैं।
इसमें खेती को लाभकारी, टिकाऊ औऱ तकनीक आधारित रोजगार के रूप में बदलना। खाद्य संस्करण, डेयरी, मतस्य पालन औऱ उद्यानिकी को विशेष बढ़ावा देना। ड्रोन सेवा, हाइड्रोपोनिक्स, एग्री स्टेक औऱ किसान उत्पाद संगठन प्रबंधन जैसी नई तकनीक से युवाओं को जोड़कर रोजगार के अवसर पैदा करना अहम है। इसके साथ मिट्टी की सेहत जांचने, पर्यावरण अनुकूल खेती करने औऱ रसायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग को प्रोत्साहित करना शामिल है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/horrific-road-accident-at-bhairav-ghat-in-mhow-a-high-speed-truck-collided/104390