प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

21.39 लाख की संपत्ति बरामद व 12 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा, 21.39 लाख की संपत्ति बरामद व 12 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए 21.39 लाख रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

महासमुंद पुलिस ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा 2139 लाख की संपत्ति बरामद व 12 आरोपी गिरफ्तार

Mahasamund Police Crack Three Theft Cases, ₹21.39 Lakh Property Recovered and 12 Arrested |

महासमुंद (छत्तीसगढ़)। महासमुंद पुलिस द्वारा तीन चोरी के प्रकरणों का खुलासा किया गया है। थाना महासमुंद, थाना सिंघोड़ा व थाना तुमगांव क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया था जिसकी विवेचना उपरांत आरोपियों को गिरफतार किया गया है।

सोना-चांदी समेत 21.39 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

कुल सोना 107.009 ग्राम, कीमती 14 लाख 62 हजार 781 रूपये व कुल चांदी 747.730 ग्राम कीमती 1 लाख 90 हजार 339 रूपये बरामद किया गया है। तीनों प्रकरण में कुल 21,39,640 रूपये की संपत्ति जप्त की गई है। तीनो मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफतार जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मध्यप्रदेश से दबोचे गए आरोपी

सीसीटीवी फुटेज में मिले अहम सुराग के माध्यम से आरोपियों के हुलिए, कद-काठी और चाल-ढाल के आधार पर पुलिस ने पहचान कर उनकी तलाश शुरू की थी। जिसमें मध्यप्रदेश में दबिश देकर मुखबिर सूचना पर अनूपपुर जिले के डोला क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया है।

यह भी पढ़े:    चंदौली में बिहार जा रही 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

Related to this topic: