प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोजशाला में मनाया गया महाविजय उत्सव...

भोजशाला में मनाया गया महाविजय उत्सव, मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा स्थापित होने तक रहेगा जारी

​धार। शहर में स्थित ऐतिहासिक मां वाग्देवी मंदिर (भोजशाला परिसर) में मंगलवार को 'सनातन चेतना का महाविजय उत्सव' बेहद...

भोजशाला में मनाया गया महाविजय उत्सव मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा स्थापित होने तक रहेगा जारी

भोजशाला में मनाया गया महाविजय उत्सव, मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा स्थापित होने तक रहेगा जारी |

​धार। शहर में स्थित ऐतिहासिक मां वाग्देवी मंदिर (भोजशाला परिसर) में मंगलवार को 'सनातन चेतना का महाविजय उत्सव' बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंदौर हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले और एएसआई (ASI) द्वारा हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिलने के बाद मंगलवार को भोजशाला परिसर में आस्था का भव्य सैलाब उमडा। पूजा-अर्चना के लिए मातृशक्ति, युवाओं, संतों और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी।

परिसर जयकारों से गूंजा, दीपक से जगमगाया

शाम होते ही पूरा भोजशाला परिसर जयकारों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालु अपने साथ आतिशबाजी लेकर पहुंचे थे, जिससे परिसर का माहौल उत्सव में बदल गया। वर्षों के कानूनी और सामाजिक संघर्ष के बाद मिली इस सफलता को श्रद्धालुओं ने सनातन संस्कृति और आस्था की बड़ी जीत के रूप में मनाते हुए विशेष हवन-पूजन और महाआरती का आयोजन किया।

पूजा के नियम में हुए बदलाव

हाल ही में आए अदालती फैसले के बाद भोजशाला परिसर में पूजा के नियमों में आए बदलाव के तहत सूर्योदय से सूर्यास्त तक विशेष हवन, धार्मिक अनुष्ठान और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने परिसर में स्थापित अखंड ज्योति के दर्शन किए और इस दिन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।

​बलिदान देने वालों को भी श्रद्धांजलि दी गई

भोजशाला मुक्ति यज्ञ से जुड़े पदाधिकारियों और संयोजकों के अनुसार, वर्ष 2003 के आंदोलन में बलिदान देने वाले और संघर्ष करने वाले लोगों को भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हालांकि अदालत से मंदिर पक्ष में फैसला आ चुका है, लेकिन हिंदू संगठनों का कहना है कि जब तक लंदन में रखी मां वाग्देवी (सरस्वती जी) की मूल प्रतिमा को वापस लाकर यहां पूर्ण रूप से स्थापित नहीं कर दिया जाता, तब तक उनका प्रतीकात्मक सत्याग्रह और संकल्प जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/heatwave-alert-in-maharashtra-vidarbha-46c/206477
 

Related to this topic: