प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मैहर जा रही कार पेड़ से टकराई, पांच घायल

मैहर दर्शन को जा रहा परिवार हादसे का शिकार, स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई कार; दो बच्चियों समेत पांच घायल

उचेहरा-मैहर मार्ग पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्रीम्स वैली स्कूल के पास अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई।

मैहर दर्शन को जा रहा परिवार हादसे का शिकार स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई कार दो बच्चियों समेत पांच घायल

Maihar: Car Hits Tree on Way to Temple, 5 Injured |

मैहर {मध्य प्रदेश}: उचेहरा-मैहर मार्ग पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ड्रीम्स वैली स्कूल के पास अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार परिवार उत्तर प्रदेश के सिराथू से प्रसिद्ध मैहर देवी (मां शारदा) के दर्शन के लिए आ रहा था।

स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू हुई कार

जानकारी के अनुसार, कार उचेहरा की ओर से मैहर की तरफ जा रही थी। ड्रीम्स वैली स्कूल के पास अचानक कार का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया। कार तेज रफ्तार में सड़क से नीचे उतरकर सीधे नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में घायल हुए लोग

  • अंकित वर्मा (35 वर्ष)
  • अलका वर्मा (30 वर्ष) - अंकित वर्मा की पत्नी
  • आयुषी वर्मा (5 वर्ष) - अंकित वर्मा की बेटी
  • अनन्या वर्मा (6 वर्ष) - अंकित वर्मा की बेटी
  • संतोष वर्मा - पिता जागेश्वर वर्मा

राहगीरों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और राहगीरों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और तत्काल उचेहरा अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद सतना रेफर

उचेहरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना का पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: नेशनल हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

Related to this topic: