प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा

5 दिन के नवजात समेत माता-पिता गंभीर घायल, बाइक सवार फरार

मैहर के भदनपुर में तेज रफ्तार बाइक ने नवजात को इलाज के लिए ले जा रही दंपति की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 5 दिन के बच्चे समेत तीनों घायल हुए।

5 दिन के नवजात समेत माता-पिता गंभीर घायल बाइक सवार फरार

Maihar Road Accident: Newborn and Parents Injured, Bike Rider Flees |

मैहर (मध्य प्रदेश)। मैहर जिले के भदनपुर के पास मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने 5 दिन के नवजात मासूम को इलाज कराने ले जा रहे दंपति की मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नवजात बच्चे और उसके माता-पिता तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

घर से निकलते ही कुछ दूरी पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भदनपुर निवासी 25 वर्षीय राहुल साकेत अपनी 23 वर्षीय पत्नी मोना साकेत और अपने 5 दिन के नवजात बेटे ज्ञान साकेत का इलाज कराने के लिए मोटर साइकिल से मैहर सिविल अस्पताल जा रहे थे। दंपति अभी अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरे मां और मासूम, सिविल अस्पताल में भर्ती

टक्कर इतनी तेज थी कि मोना साकेत अपने 5 दिन के मासूम बच्चे के साथ सीधे सड़क पर जा गिरीं। हादसे में राहुल, मोना और नवजात ज्ञान तीनों को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तत्काल मदद: स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायलों को संभाला और मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में इलाज जारी: तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कर उनका प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया गया है।

फरार आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के तुरंत बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सरगर्मी से फरार बाइक चालक की तलाश शुरू कर

यह भी पढ़े:   सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदे के विवाद पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार को गिरफ्तारी से दी अंतरिम सुरक्षा

Related to this topic: